बहराइच में सपा का महिला जन संवाद विनायक रिसॉर्ट में उमड़ा भारी महिला जनसैलाब, गूंजा PDA का नारा
बहराइच के गोंडा रोड स्थित विनायक रिसॉर्ट में समाजवादी पार्टी महिला सभा द्वारा आयोजित 'महिला जन संवाद' में महिलाओं का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा।
मुख्य अतिथि सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर और आयोजक राष्ट्रीय सचिव प्रीती मिश्रा की मौजूदगी में हजारों महिलाओं ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, सम्मान, रोजगार, आर्थिक आत्मनिर्भरता और PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के जरिए सामाजिक न्याय का संदेश दिया गया।
सीमा राजभर ने कहा कि महिलाओं की यह ऐतिहासिक भागीदारी उनके जागरूक होने का प्रमाण है। वहीं सपा नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को घेरते हुए महिलाओं की आवाज को राजनीतिक विमर्श के केंद्र में लाने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राम हर्ष यादव समाजवादी पार्टी पूर्व विधायक शब्बीर वाल्मीकि शैलेश सिंह सालू पूर्व मंत्री बंशीधर बौद्ध रशीद अहमद विधानसभा सचिव नानपारा नगर पंचायत रुपईडीहा महिला जिला अध्यक्ष मनु देवी समाजवादी पार्टी शाइस्ता परवीन नानपारा विधानसभा मयंक मिश्रा नंदेश्वर नंद यादव गाजी इमाम आला और पार्टी के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Bahraich, Bahraich | Sep 21, 2026