पटना ग्रामीण: रामकृष्णा नगर थाना इलाके में नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार
रामकृष्णा नगर थाना इलाके में उत्पाद विभाग को एक सफलता मिली है। उत्पाद विभाग ने होम्योपैथिक दवा बनाने के नाम पर चल रहे नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मामले में सात लोगों की गिरफ्तारी की गई है। उत्पाद विभाग के अधिकारी प्रेम प्रकाश ने बताया कि एक ट्रक शीशे के बोतल यहां मिला है। कई ड्राम स्प्रिट, विभिन्न शराब कंपनियों के रैपर बरामद किए गए हैं।