ओबरा: शक्तिनगर पुलिस ने गुमशुदा महिला और दो बच्चों को ढूंढा, ऑपरेशन मुस्कान के तहत परिजनों से मिलाया
सोनभद्र के शक्तिनगर पुलिस ने 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत एक गुमशुदा महिला और उसके दो मासूम बच्चों को उडीसा से सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलाया है। शक्तिनगर थाने में कोहरौलिया निवासी एक व्यक्ति ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया था बताया था कि उसकी पत्नी 35 वर्षीय अमृत देवी अपने दो पुत्रों प्रतीक और कार्तिक के साथ लापता हो गई ।