अशोक नगर: लकड़या गांव के पास 26 वर्षीय युवक को कार चालक ने मारी टक्कर गंभीर घायल जिला चिकित्सालय में भर्ती
अशोकनगर जिले के लकड़या गांव के पास बाइक चालक युवक को कार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार धमरासा गांव निवासी हरपाल पुत्र खेमा नायक उम्र 26 वर्ष गुरुवार की रात 10:00 बजे अपने गांव से पिपरी धार जा रहा था। इसी दौरान लकड़या गांव के पास सामने से आ रहे कार चालक ने टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।