कोंडागांव: समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को त्वरित क्रियान्वयन के निर्देश दिए
कोण्डागांव कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने आज बुधवार को जिला कार्यालय सभाकक्ष में दोपहर 1 बजे आयोजित समय-सीमा की बैठक में केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं और विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सुशासन तिहार एवं बस्तर मुन्ने शिविरों में प्राप्त जनसमस्याओं का संवेदनशीलता के साथ निराकरण करने तथा पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ...