मुरार: दुकानदार से भिड़ा चालक, बीच सड़क खुद को लगा ली आग
Morar, Gwalior | Jun 27, 2026 ग्वालियर के बरादरी चौराहे के पास एक बांस-बल्ली की दुकान के बाहर शनिवार दोपहर करीब 3 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब दुकानदार से विवाद के बाद एक वाहन चालक ने पहले अपने लोडिंग वाहन और फिर खुद को आग के हवाले करने की कोशिश कर दी। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।