डुमरा: सीतामढ़ी में ट्रक और ऑटो की टक्कर में महिला, बच्चे समेत 4 की मौत
सीतामढ़ी नगर थाना क्षेत्र के बरियारपुर में दिल दहलाने वाली घटना हुई है। जहां ट्रक ऑटो की भिड़ंत में महिला, बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई है। हादसे के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त है। घटना के सूचना के बाद मौके पर वरीय पुलिस पदाधिकारी पहुंचकर राहत बचाव कार्य चल रहे हैं वही सभी मृतक के डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।