#गाजीपुर में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियों के बीच सोमवार को कथित तौर पर विवादित होर्डिंग लगाए जाने का मामला सामने आया। शहर के विकास भवन चौराहा, लंका मैदान, महुआबाग, विशेश्वरगंज, रौजा तिराहा और लंका-कचहरी रोड समेत कई स्थानों पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर आपत्तिजनक और राजनीतिक आरोपों वाले नारे लिखे होर्डिंग लगाए गए।
होर्डिंग पर अखिलेश यादव के साथ दिवंगत मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद, रमाकांत यादव, उमाकांत यादव और आजम खान की तस्वीरें भी लगाई गई थीं। इनमें अखबारों की खबरों की कटिंग भी दिखाई गई। होर्डिंग पर ‘माफिया राज और अखिलेश, लूट लिया था पूरा प्रदेश’ समेत कई नारे लिखे गए थे।
विकास भवन चौराहे पर होर्डिंग लगे होने की जानकारी मिलने के बाद सपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और एक होर्डिंग को फाड़ दिया। घटना के बाद स्थानीय राजनीतिक माहौल गरमा गया।
सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने आरोप लगाया कि अज्ञात लोगों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की छवि खराब करने के उद्देश्य से ये होर्डिंग लगाए हैं। उन्होंने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कराने, होर्डिंग हटवाने और इन्हें लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
फिलहाल इन होर्डिंग को किस व्यक्ति या संगठन ने लगवाया, इसकी आधिकारिक जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है। होर्डिंग लगाने के पीछे किसकी भूमिका थी, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
घटना ऐसे समय सामने आई है, जब उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो रही हैं। स्थानीय स्तर पर इस मामले को लेकर सियासी चर्चा बढ़ गई है।
#गाजीपुर #अखिलेशयादव #समाजवादीपार्टी #सपा #पोस्टरवार #होर्डिंगविवाद #राजनीतिकविवाद #गाजीपुरन्यूज #यूपीपॉलिटिक्स #उत्तरप्रदेश #2027चुनाव #Ghazipur #AkhileshYadav #SamajwadiParty #SP #PosterWar #PoliticalNews #GhazipurNews #UPPolitics #UttarPradesh #UPNews #2027Elections