Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
khalidkhan7
No video available
19
3
ओपी राजभर पत्रकार को भयंकर डांटा | Akhilesh Yadav Today News | Yogi Adityanath News | #shorts
Basti, Basti
| Mar 11, 2022
#shorts
MORE NEWS
रणविजय चौधरी ने किया प्रेस वार्ता..
Basti, Basti | Jul 14, 2026
बस्ती: रुधौली विधानसभा में समाजसेविका चांदनी चौधरी ने पेश की मानवता की मिसाल, धान की रोपाई कर रहे किसानों को वितरित किए खाद्य पदार्थ व पानी.. #fallowers #Bastinews #बस्ती
Basti, Basti | Jul 14, 2026
जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 14 जुलाई 2026 भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल का बस्ती में जोरदार स्वागत, बोले- 2027 में पूर्ण बहुमत से आएगी भाजपा* *बस्ती।* भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय प्रकाश पाल का गोरखपुर क्षेत्र प्रवास के तहत सोमवार को बस्ती में प्रथम आगमन हुआ। स्थानीय बड़े बन साहू रिजॉर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। स्वागत के बाद प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि "2027 का विधानसभा चुनाव भाजपा पुनः पूर्ण बहुमत से जीतेगी। योगी सरकार के विकास और कानून व्यवस्था की वजह से जनता का भरोसा भाजपा पर और मजबूत हुआ है।" उन्होंने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि "सपा ने जो पीडीए का नारा दिया है वह हमारी नजर में पक्के दलाल अपराधी है। समाजवादी पार्टी मुन्नी से भी ज्यादा बदनाम हो गई है। इसी कारण सपा ने अपना ब्रांड बदलकर पीडीए कर दिया है। हमें इन राम विरोधियों के झांसे में नहीं आना है और पूरी तन्मयता से योगी जी की सरकार के लिए लगना है।" प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पिछड़ा वर्ग भाजपा की रीढ़ है। केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने पिछड़ों के उत्थान के लिए ऐतिहासिक काम किए हैं। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करके 2027 में फिर से कमल खिलाना है। *स्वागत करने वालों में ये रहे मौजूद* इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुंदन लाल वर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष शिवनाथ चौधरी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश पाल चौधरी, जिला अध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव 'देवा', महामंत्री सूर्य प्रकाश सोनी, जिला मंत्री प्रभात सोनी, पूर्व मोर्चा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश ठाकुर, मनोज ठाकुर, पूर्व जिला मंत्री विनय यादव, दीपक सोनी, मोहन सेठ, मनोज चौधरी, सतीश सोनकर, अमरदीप पांडेय, अभिषेक पटेल, संदीप कन्नौजिया, सचिन मिश्रा, राना तिवारी, संजय कसौधन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Jul 14, 2026
जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश14 जुलाई 2026 *बस्ती: जाम से निजात दिलाने को ट्रैफिक पुलिस का बड़ा अभियान, कंपनी बाग से शास्त्री चौक तक हटाए गए अतिक्रमण* *बस्ती।* शहर में आए दिन लगने वाले जाम की समस्या को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बस्ती *डा0 यशवीर सिंह* और अपर पुलिस अधीक्षक *श्याम कान्त*, सीओ ट्रैफिक *कुलदीप यादव* व सीओ सदर *सत्येंद्र भूषण तिवारी* के आदेश पर ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को सघन अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। *ट्रैफिक इंचार्ज कुलदीप त्रिपाठी* के नेतृत्व में ट्रैफिक टीम ने कंपनी बाग से शास्त्री चौक तक सड़क की पटरी पर अवैध रूप से खड़ी गाड़ियों और ठेलों को हटवाया। अभियान के दौरान सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले लोगों को भी हटाकर भविष्य में अतिक्रमण न करने की कड़ी चेतावनी दी गई। शास्त्री चौक से कंपनी बाग तक का मार्ग शहर का मुख्य मार्ग है। यहां रोजाना जाम की शिकायतें मिल रही थीं। इसी को लेकर *ट्रैफिक इंचार्ज कुलदीप त्रिपाठी* ने मौके पर पहुंचकर रोड के किनारे खड़ी गाड़ियों को हटवाया और नियम तोड़ने वाले कई वाहनों का चालान भी किया। जिन लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा गया उनसे कहा गया कि दोबारा अतिक्रमण मिला तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में शास्त्री चौक से जिला अधिकारी कार्यालय तक जाने वाले रास्ते को भी अतिक्रमण मुक्त कराया गया। *ट्रैफिक इंचार्ज कुलदीप त्रिपाठी* ने आम जनता से अपील की कि "सड़क की पटरी पर अपने वाहन खड़ा न करें और सड़क पर अतिक्रमण न करें। प्रशासन का सहयोग करें ताकि शहर में जाम की समस्या न हो और लोग अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच सकें।" *अभियान की खास बातें* इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कंपनी बाग-शास्त्री चौक मार्ग पर लगने वाले जाम को खत्म करना था। पूरा अभियान *ट्रैफिक इंचार्ज कुलदीप त्रिपाठी* की अगुवाई में चलाया गया। अभियान के दौरान सैकड़ों अवैध रूप से खड़ी गाड़ियों को हटवाया गया और कई का चालान भी किया गया। अतिक्रमणकारियों को आखिरी चेतावनी दी गई और बताया गया कि अगली बार अतिक्रमण पर एफआईआर तक दर्ज हो सकती है। शास्त्री चौक से डीएम कार्यालय तक जाने वाले महत्वपूर्ण मार्ग को भी साफ कराया गया। यह अभियान एसपी डा0 यशवीर सिंह के निर्देश पर हुआ। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की। जल्द ही पटरी को नो पार्किंग जोन घोषित कर बोर्ड लगाने की तैयारी है। ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। अभियान के बाद मार्ग पर आवागमन सुगम हुआ और राहगीरों ने राहत की सांस ली। *अभियान में ये रहे शामिल* अभियान में टीएसआई अजय सिंह, टीएसआई सुरेश राजभर, टीएसआई नन्हेंलाल, टीएसआई रामचरण यादव, हेड कांस्टेबल अजय सिंह, हेड कांस्टेबल चंद्रजीत यादव, हेड कांस्टेबल कृष्णानंद पांडे, हेड कांस्टेबल बबलू यादव और पीआरडी जवान मौजूद रहे। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Jul 14, 2026
#BastiPolice थाना सोनहा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में सांयकालीन पैदल गस्त कर व्यक्तियों/वाहनो को चेकिंग की गयी तथा आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का एहसास कराया गया। https://t.co/O5rDG7MvdE
Basti, Uttar Pradesh | Jul 14, 2026
3
ओपी राजभर पत्रकार को भयंकर डांटा | Akhilesh Yadav Today News | Yogi Adityanath News | #shorts - Basti News