सिरसागंज: नगर में इमाम हुसैन की याद में मोहर्रम की दसवीं का ताजिया जुलूस निकाला गया, कर्बला में ताजिए किए गए सुपुर्द ए खाक
मोहर्रम की दसवीं तारीख के अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगों ने इमाम हुसैन की याद में जगह जगह ताजिए के जुलूस निकाले। वहीं फिरोजाबाद के नगर सिरसागंज में सहादत के पर्व मोहर्रम में सहादत की रात मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में सड़कों पर अकीदतमंदो का सैलाब उमड़ पड़ा। निकाले गए ताजियों का आकर्षण देखने के लिए लोग देर रात तक जमे रहे।