हरदोई: डीएम चौराहे से अशोक स्तम्भ को हटाने की खबर गलत, सीओ अंकित मिश्र ने दी जानकारी
Hardoi, Hardoi | May 28, 2026 सीओ अंकित मिश्र ने बताया है कि कतिपय सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर डीएम चौराहे से अशोक स्तम्भ को हटाने से संबंधित खबर प्रसारित की जा रही है । उक्त के संबंध में जांच करने पर ज्ञात हुआ कि जनपद हरदोई के प्रमुख चौराहों पर नगर पालिका हरदोई द्वारा सौंदर्यकरण का कार्य किया जा रहा है। डीएम चौराहे पर अशोक स्तम्भ यथावत लगा हुआ है।