बिजनौर: बिजनौर में मेरठ पौड़ी नेशनल मार्ग पर ताहरपुर के पास NHAI की टीम ने पुलिस फोर्स के साथ अवैध कट को बंद किया
Bijnor, Bijnor | Jul 14, 2026 बिजनौर में सोमवार मंगलवार की रात्रि में NHAI की टीम ने पुलिस फोर्स के साथ ताहरपुर गांव के सामने क्रॉसिंग को पूरी तरह से बंद कर दिया है। मंगलवार सुबह 10:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो पुलिस ने सख़्ती दिखाते हुए क्रॉसिंग को बंद कर दिया और ग्राम प्रधान का शांति भंग में चालान कर दिया है।