धार: रेलवे मुआवजे को लेकर किसान भड़के, धार कलेक्टर कार्यालय पर दिया धरना
रेलवे मुआवज़े को लेकर भड़के किसान, धार कलेक्टर कार्यालय पर दिया धरना।बुधवार दोपहर 3:00 भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के बैनर तले किसानों ने कलेक्टर कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि रेलवे परियोजना के लिए उनकी उपजाऊ जमीन का अधिग्रहण तो कर लिया गया, लेकिन बदले में जो मुआवज़ा दिया गया, वह बेहद कम है।