रॉबर्ट्सगंज: तहसील परिसर में सपा कार्यकर्ताओं ने प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया
तहसील परिसर में सपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार दोपहर प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव का कहना था की नई शिक्षा सत्र में प्राइवेट स्कूलों द्वारा अभिभावकों से कॉपी किताबें और ड्रेस के नाम पर जमकर लूट की जा रही है इस पर कोई भी लगाम लग नहीं पा रही है ऐसे में प्राइवेट स्कूल संचालक हो अभिभावकों का शोषण कर रहे हैं।