कोल: शाहपुर कुतुब में ग्राम सभा की जमीन पर पड़े ज्वलनशील केमिकल से बच्चे के पैर झुलसे, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Koil, Aligarh | Mar 24, 2024 थाना रोरावर के शाहपुर कुतुब में ग्राम सभा की जमीन पर पड़े ज्वलनशील केमिकल से बच्चे के पैर झुलस गए। गांव निवासी किसी व्यक्ति के द्वारा ग्राम सभा की जमीन पर ज्वलनशील केमिकल फेंक दिया गया था। गांव निवासी बच्चा मयंक खेलते हुए ग्राम सभा की जमीन पर पहुंच गया जहां ज्वलनशील केमिकल से उसके पैर झुलस गए।