बड़ौत: महिला के यौन उत्पीड़न व बलात्कार सहित आधा दर्जन धाराओं में वांछित असारा निवासी आरोपी को किया गया गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Jun 6, 2026 मीडिया सेल बागपत ने शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे बताया कि थाना रमाला पुलिस द्वारा थाने में दर्ज महिला के यौन उत्पीड़न व बलात्कार सहित आधा दर्जन धाराओं में नामजद/वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी आसिफ पुत्र तनवीर निवासी ग्राम असारा के विरुद्ध थाना रमाला पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।