बिलासपुर: बिलासपुर-कटघोरा नेशनल हाईवे पर कोयला लदा ट्रेलर पलटा, दो सगे भाइयों की मौके पर हुई मौत
शुक्रवार को सुबह तकरीबन 9:00 मिली जानकारी, हाईवे बना मौत का जाल, कोयला लदा ट्रेलर पलटा, दो सगे भाइयों की मौके पर मौत, बिलासपुर-कटघोरा नेशनल हाईवे पर रतनपुर क्षेत्र के बेलतरा में गुरुवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की जान चली गई। तेज रफ्तार कोयला लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया और बाइक सवार दोनों भाई उसके नीचे दब गए।