शाहगंज: मरहट पुलिया से मड़हा में आग लगाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
खुटहन थाने की पुलिस ने रविवार की दोपहर करीब एक बजे बताया कि पुलिस ने मारपीट करने, मड़हा में आग लगाने और छेड़छाड़ करने के संबंध में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि रामजीत राजभर निवासी ग्राम शेखपुर अशरफपुर थाना खुटहन द्वारा मारपीट करने, मड़हा में आग लगाने व छेड़छाड करने के सम्बन्ध में शिकायत मिली थी