शाहगंज: गभिरन में राज्यमंत्री के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा, देश की एकता और अखंडता का दिखा जज्बा
उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री गिरीश यादव के नेतृत्व में रविवार की सुबह करीब 9 बजे जौनपुर जिले के खुटहन क्षेत्र के गभिरन बाजार के शिव मंदिर से पोटरियां मोड़ तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। मंत्री के साथ दर्जनों लोग हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति नारों के साथ लगभग 2 किमी तक पैदल चले।