शाहगंज: लालापुर गांव स्थित शारदा सहायक खंड-36 नहर में बहता हुआ मिला युवक का शव
लालापुर गांव स्थित शारदा सहायक खंड-36 नहर में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे एक व्यक्ति का शव बहता हुआ मिला। शव लखनऊ-बलिया मार्ग पर बने पुल में फंसा हुआ था। ग्रामीणों ने शौच के लिए जाते समय शव को देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।