शाहगंज: शाहगंज में 17 सितंबर से शुरू होगा रामलीला का मंचन, विधायक ने की बैठक
जौनपुर जिले की शाहगंज की ऐतिहासिक रामलीला, विशाल विजयादशमी और भरत मिलाप मेले की तैयारियों को लेकर शुक्रवार देर शाम रामलीला भवन में पारंपरिक प्रशासनिक बैठक आयोजित हुई। विधायक रमेश सिंह के नेतृत्व में हुई बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी कुणाल गौरव ने की। समिति ने लीला मंचन, राम रथ नगर भ्रमण और मेले के दौरान पर्याप्त सुरक्षा,