कोटपूतली: कोटपूतली बहरोड में 1 मई से डिजिटल जनगणना शुरू, 33 सवालों से बनेगी हर घर की प्रोफाइल
Kotputli, Alwar | Apr 21, 2026
कोटपूतली-बहरोड़ जिले में 16 साल बाद 1 मई से डिजिटल जनगणना शुरू होगी। इस बार प्रक्रिया मोबाइल ऐप के जरिए पूरी की जाएगी, जिसमें लोग स्वयं भी अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। जिले में 48 फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षित किया गया है, जो 2338 प्रगणकों को ट्रेनिंग देंगे।