कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में जिले में लगातार निरीक्षण एवं नमूना लेने की कार्यवाही की जा रही है। इसी कडी मे शुक्रवार को एक टीम द्वारा उज्जैन में एसएमबी होटल्स एण्ड रिसोर्ट्स प्राईवेट लिमिटेड देवास रोड से कलाकंद का नमूना लिया।