कासगंज: कासगंज के वार्ड नंबर 19 में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 289 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दवा
कासगंज के वार्ड नंबर 19 में पल्स पोलियो अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं की टीम ने पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। अभियान के दौरान बूथों पर बच्चों को दो बूंद जीवनरक्षक दवा दी गई और अभिभावकों को पोलियो से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने अपील की कि कोई भी बच्चा पोलियो की दवा से वंचित न रहे।