गोवर्धन: गोवर्धन में अधिक मास के वीकेंड में उमड़ा आस्था का सैलाब सीओ ने आधी रात को संभाला मोर्चा
पावन अधिक मास के महीने में ब्रजभूमि में आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा है कि सारे रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए हैं। वीकेंड यानी शनिवार को गिरिराज महाराज की नगरी गोवर्धन में श्रद्धालुओं का ऐसा जनसैलाब उमड़ा कि चारों तरफ वाहन ही वाहन नजर आ रहे थे। आलम यह था कि गोवर्धन जाने वाले रास्तों पर वाहनों की किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं