उधवा: मध्य पियारपुर पंचायत के संकुल संगठन कार्यालय में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
उधवा प्रखंड क्षेत्र के मध्य पियारपुर पंचायत स्थित संकुल संगठन कार्यालय में जेएसएलपीएस की ओर से अमानत आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड के द्वारा हर घर सुरक्षा अभियान के तहत एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुखिया प्रतिनिधि मसीउर रहमान,संकुल संगठन अध्यक्ष आजमीरा बीबी व आईपीआरपी अनंत कुनाई ने किया।