।। प्रेस नोट ।।
जिल दतिया
*थाना डीपार पुलिस ने चोरी के प्रकरण में फरार आदतन अपराधियों एवं शातिर चोरों को किया गिरफ्तार*
*आरोपियों से चोरी गया सोने का जेवरात एवं घटना में प्रयुक्त कार सहित करीब 7 लाख रुपये का मसरूका बरामद किया*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला दतिया श्री मयूर खंडेलवाल जी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मनजीत सिंह चावला जी एवं एसडीओपी सेवढ़ा श्री अजय चानना जी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना डीपार पुलिस द्वारा चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया।
*घटना विवरण*
दिनांक 28.06.2026 को फरियादी पंकज गुर्जर निवासी ग्राम रुहेरा द्वारा थाना डीपार उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 27.06.2026 की रात्रि में अज्ञात चोर उसके घर के अंदर बने कमरे से सोने के जेवरात एवं नगदी चोरी कर ले गए हैं। रिपोर्ट पर थाना डीपार में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई। घटना के संबंध में लगातार पतारसी एवं तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान दिनांक 20.08.2026 को मुखबिर की सूचना पर जरा घाटी की ओर से आ रही ग्रे कलर की इयोन कार को चेक किया गया। कार में सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उन्होंने ग्राम रुहेरा में हुई चोरी की घटना में शामिल होना स्वीकार किया तथा चोरी में अपने हिस्से में आए जेवरात को बेचने के उद्देश्य से सेवढ़ा की ओर जाना बताया।
पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया सोने का जेवरात एवं घटना में प्रयुक्त कार बरामद की गई।
*गिरफ्तार आरोपी*
1.प्रदीप परिहार, निवासी खेड़ा, थाना बिजौली, जिला ग्वालियर।
2.जीतेन्द्र कुशवाह उर्फ जीतू उर्फ केंचुआ, निवासी ग्राम थाना हस्तनापुर, जिला ग्वालियर।
गिरफ्तार आरोपी जीतेन्द्र कुशवाह उर्फ जीतू उर्फ केंचुआ के विरुद्ध ग्वालियर सहित अन्य जिलों में चोरी के आधा दर्जन से अधिक अपराध पंजीबद्ध होना पाया गया है।
*बरामद मसरूका*
- घटना में प्रयुक्त इयोन कार, कीमत लगभग ₹4.50 लाख।
- दो सोने की अंगूठियां।
- दो सोने की चूड़ियां।
- अन्य बरामद सामग्री सहित कुल लगभग ₹7 लाख रुपये का मसरूका बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। प्रकरण में फरार अन्य आरोपी सुनील कुशवाह ,शिवम परिहार निवासीगण खेडा थाना बिजौली जिला ग्वालियर, नबल किशोर रुहेरा निवासी रुहेरा थाना डीपार जिला दतिया की तलाश एवं चोरी गए शेष मसरूका की बरामदगी के प्रयास लगातार जारी हैं।
*सराहनीय भूमिका*
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि यादवेंद्र सिंह गुर्जर, प्र.आर. मंशाराम कुशवाह, आर. ईशुराज सोलंकी, आर. शैलेन्द्र सिंह, आर. शैलेन्द्र गिरि, आर. आकाश यादव, आर. चालक देवेन्द्र सिंह गुर्जर, आर. प्रमोद गोयल, आर. राहुल पक्षवार, आर. अनुपेन्द्र सिंह (सायबर), आर. वीरेन्द्र एवं आर. शुभम यादव की सराहनीय भूमिका रही।