हज़ारीबाग: जिले में धूमधाम से निकाला गया प्रकृति पर्व सरहुल का शोभायात्रा
झारखंड का सबसे बड़ा प्रकृति पर्व सरहुल आज धूमधाम से हज़ारीबाग़ में मनाया गया। हर साल चैत्र महीने के तृतीय को यह पर्व मनाया जाता है। आज गुरुवार को सरहुल को लेकर विभिन्न इलाकों से शोभा यात्रा निकाली गई जो सरहुल मैदान में एकत्रित होकर सरदार रोड होते हुए झंडा चौक पहुँची और अपने निर्धारित मार्गों में गई।