पथरिया: सूखा में जमीनी विवाद सुलझाने पहुंची डायल-112 टीम पर हमला, आरक्षक का मोबाइल भी छीना; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
Patharia, Damoh | Jul 11, 2026 पथरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सूखा में जमीनी विवाद सुलझाने पहुंची डायल-112 टीम पर हमला हो गया। आरोपियों ने पायलट कुलदीप अठया और आरक्षक कुलदीप जैन से मारपीट की तथा आरक्षक का मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पथरिया थाना प्रभारी नेहा गोस्वामी ने बताया कि शासकीय कार्य में बाधा सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। हवाई फायरिंग की चर्चा भी।