गिरिडीह: आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ जिला शाखा गिरिडीह के तत्वाधान में डीसी ऑफिस गेट पर विशाल धरना दिया गया
झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ जिला शाखा गिरिडीह के तत्वाधान में सोमवार को डीसी ऑफिस गेट पर विशाल धरना आयोजित किया गया। धरना में सैकड़ो की संख्या में आंगनबाड़ी सेविका सहायिका ने भाग लिया एवं अपने आक्रोश का इजहार किया। यह धरना चार सूत्री मांगों को लेकर किया गया।