गिरिडीह: सिहोडीह के आम बगान मैदान में दो दिवसीय डे-नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट का गिरिडीह विधायक ने किया उद्घाटन
सिहोडीह के आम बगान मैदान में शनिवार देर शाम को दो दिवसीय डे-नाईट फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज हुआ। रविवार को भी यहां मैच खेला गया। सिहोडीह युवा संगठन द्वारा आयोजित टूर्नामेंट का उदघाटन मुख्य अतिथि गिरिडीह विधायक,सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक जोरावर सिंह सलूजा,राधा स्वामी संगठन के अमित सिन्हा,झामुमो नेत्री समेत अन्य अतिथियों ने फुटबॉल को किक मार कर किया।