गिरिडीह: घोड़थम्बा ओपी के बुढ़वाटांड निवासी दो महिलाओं और एक बच्चे को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल किया, सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
घोड़थम्बा ओपी क्षेत्र के बुढ़वाटांड निवासी दो महिला और एक बच्चे को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया।रविवार को गम्भीर रूप से घायल दो का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।मारपीट करने वालों पर जेवर छिनतई के साथ घर घर में रखें 2 लाख बल पूर्वक घर से ले जाने का आरोप लगा है।मामले को लेकर यूसुफ अंसारी ने पुलिस आउट पोस्ट में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।