गिरिडीह: गिरिडीह प्रीमियर लीग क्रिकेट नाइट टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर झंडा मैदान में मिलन समारोह का किया गया आयोजन
गिरिडीह प्रीमियर लीग क्रिकेट नाइट टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर रविवार को झंडा मैदान में मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसके बाद शहरी क्षेत्र में रोड शो किया गया। मिलन समारोह में सभी आठ टीमों के कप्तान खिलाड़ी और सभी फ्रेंचाइजी के मेंबर मौजूद थे। रोड शो के माध्यम से चार वीडियो को जीपीएल के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।