परिहार: धनहा रोड स्थित वाहन चेकिंग में ग्लेमर मोटरसाइकिल पर लदा बोड़ा से शराब बरामद, तस्कर फरार
धनहा रोड स्थित वाहन चेकिंग में ग्लेमर मोटरसाइकिल पर लदा बोड़ा से शराब बरामद, तस्कर फरार। पु0अ0नि0 विजेंद्र प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उक्त स्थान पर वाहन चेकिंग अभियान चला रहा था। इसी क्रम में एक ग्लैमर मोटरसाइकिल पर बोरा लाद कर आ रहा था। पुलिस वाहन को देखकर मोटरसाइकिल मोड़ कर भागने लगा लेकिन गिर गया। इस क्रम में तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया