चक्रधरपुर: चाईबासा में पीएम आवास योजना का निरीक्षण, निर्माण कार्य में देरी पर सख्त निर्देश
पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण और अबुआ योजना के तहत स्वीकृत 33 आवासों का निरीक्षण किया गया। कई लाभुकों ने पहली किस्त मिलने के बावजूद निर्माण शुरू नहीं किया, जिससे एक सप्ताह के अंदर काम शुरू करने का निर्देश दिया गया। निर्माण में देरी पर राशि वापस लेने की भी चेतावनी दी गई।