बांका: बरहरा गांव में खेत से ट्रैक्टर ले जाने पर दो पक्षों में मारपीट, तीन लोग जख्मी
Banka, Banka | Jun 13, 2025 बरहरा गांव में खेत से होकर ट्रैक्टर ले जाने पर उत्पन्न विवाद में दो पक्षो के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक पक्ष के सोनू कुमार सहित 3 लोग जख्मी हो गए। घटना शुक्रवार की शाम 6 बजे की है। जख्मी सोनू कुमार भूटेश्वर कुमार व जोगिंदर कुमार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर गांव के ही अमर कुमार सहित तीन पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है।