कांके: कांके रोड स्थित पुलिस लाइन में तीन दिवसीय क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट का रांची रेंज के डीआईजी ने किया शुभारंभ
Kanke, Ranchi | Aug 7, 2024 कांके रोड स्थित पुलिस लाइन में तीन दिवसीय क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट का शुभारंभ हुआ। रांची रेंज के डीआईजी अनुप बिरथरे द्वारा इसका शुभारंभ किया। इस ड्यूटी मीट में एसएसपी चन्दन सिन्हा के साथ कई सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे। तीन दिवसीय क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट में अनुसंधान की बारीकियां और अनुसंधान में वैज्ञानिक सहायता सहित कई विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।