दमोह: नववर्ष पर डीजे की धुन पर ब्रजबासी सहित अन्य होटलों में देर रात आयोजन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Damoh, Damoh | Jan 1, 2025 दमोह बुधवार रात 12 बजे से लेकर 2 बजे तक कलेक्ट्रेट से कुछ ही कदम पर स्थित ब्रजबासी होटल प्रांगण एवं वैशाली नगर सहित अन्य क्षेत्रों में डीजे की धुन पर नववर्ष पर नाइट शो जारी रहा। जिसमें युवक युवती जमकर थिरकते नजर आए। वहीं पास में मौजूद कुछ लोगों के द्वारा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। जो आज बुधवार सुबह 7 बजे से जमकर वायरल हो रहा है।