दमोह: कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई: 134 आवेदनों पर हुई सुनवाई, मौके पर ही निराकरण के निर्देश
Damoh, Damoh | Dec 31, 2024 दमोह आज मंगलवार दोपहर 12 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के नेतृत्व में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जिसमें अपर कलेक्टर मीना मसराम के द्वारा लोगों की समस्याओं को सुना गया। जहां शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों पहुंचे 134 आवेदनों पर सुनवाई की गई। जिसमें 23 आधारकार्ड, 3 आयुष्मान कार्ड बनाए गए। अन्य समस्याओं के समाधान को लेकर निर्देश दिए गए।