दमोह: बुंदेली कथा वाचक पं. विपिन बिहारी दास जी महराज श्री मानसा पूरण नर्मदेश्वर महादेव शिवालय पहुंचे
Damoh, Damoh | Dec 31, 2024 दमोह आज मंगलवार शाम 5 बजे बुंदेली कथा वाचक सावरे सरकार पंडित विपिन बिहारी दास जी महराज विवेकानंद नगर स्थित श्री मानसा पूरण नर्मदेश्वर महादेव शिवालय पहुंचे। जहां उन्होंने मंदिर में विधि विधान के साथ शिव जी का पूजन अर्चन कर क्षेत्र में समृद्धि और खुशहाली की कामनाएं की। पंडित विपिन बिहारी दास जी महराज समूचे बुंदेलखंड में बुंदेली कथा के लिए प्रख्यात हैं।