फागी: फागी बस स्टैंड पर चार लोगों को झगड़ा करना पड़ा महंगा, पुलिस ने शांति भंग के आरोप में चारों लोगों को किया गिरफ्तार
Phagi, Jaipur | Apr 18, 2024 फागी कस्बे के बस स्टैंड पर चार लोगों को आपसी मामले को लेकर झगड़ा करना महंगा पड़ गया। फागी थानाधिकारी मनोज बेरवाल ने बताया कि थाने में सूचना मिली की चार लोग बस स्टैंड पर किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा कर अशांति फैला रहे हैं ऐसे में पुलिस मौके पर पहुंची और चारों लोगों को गिरफ्तार कर लिया।