अररिया: डीएम ने जिले में चल रहे जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वारा अभियान की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी
Araria, Araria | Jun 4, 2026 प्रेस कॉन्फ्रेंस में "जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार" अभियान की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए जिला पदाधिकारी ने बताया कि पूर्व में संचालित "चिकित्सा आपके द्वार" कार्यक्रम का नाम परिवर्तित कर अब "जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार" किया गया है। यह अभियान जिले में गैर-संचारी रोगों की शीघ्र पहचान एवं उपचार सुनिश्चित करने की दिशा में एक अभिनव पहल है।