बूंदी: गिव-अप अभियान की अवधि 31 अगस्त तक, गेहूं ले रहे अपात्रों से होगी वसूली
Bundi, Bundi | Jul 7, 2025 मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने वंचितों को सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए 'गिव-अप' अभियान की अंतिम तिथि 31 अगस्त, 2025 तक हैं। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य खाद्य सुरक्षा योजना से अपात्र लोगों को हटाकर वास्तविक जरूरतमंदों को लाभपहुंचाना है।