सरमेरा: सरमेरा के चुहर चक गांव के समीप सड़क दुर्घटना में दो लोग जख्मी
नालंदा जिला के सरमेरा थाना क्षेत्र के चुहर चक गांव के समीप एस एच 78 पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग जख्मी हो गए। जख्मी की पहचान सरमेरा थाना के बंसी बीघा गांव निवासी विनोद केवट और घोसवरी थाना अंतर्गत तिरमोहान गांव निवासी कन्हैया केवट के रूप में की गई है।