खैरथल: खैरथल में जिला स्तरीय निष्पादन समिति की बैठक में शिक्षा विभाग की व्यवस्थाओं की की गई समीक्षा
शुक्रवार शाम 6:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय निष्पादन समिति समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विद्यालयों के आधारभूत सुविधाओं जर्जर भवनों नामांकन तथा वित्तीय संसाधनों सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा कर अधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।