बहराइच: बहराइच जिले में एक थानाध्यक्ष सहित 31 उप निरीक्षकों का तबादला, आईजी जोन ने प्रशासनिक आधार पर किए तबादले
बहराइच जिले में देवीपाटन मंडल आईजी अमित पाठक ने जनपद में अपना कार्यकाल पूरा कर चुके बौंड़ी एसओ टीएन मौर्या सहित 31 दरोगाओं को गैर जनपद श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा स्थानान्तरण किए है। जबकि इन 3 जनपदों से 37 दरोगाओं का तबादला जिले में किया गया है।