बाली: खुडाला में 10 मोर मृत मिले, मुंह से झाग निकलने के बाद तोड़ा दम, चिकित्सालय में कराया जाएगा पोस्टमार्टम
Bali, Pali | Apr 11, 2025 खुडाला स्थित पीपलिया कुर्षी फार्म में 10 मोरों की मौत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। शुक्रवार कि शाम 4.30 बजे यह घटना सामने आई।स्थानीय किसान दीनेश चौधरी ने बताया कि जब वह खेत पर पहुंचे तो कुछ मोर मृत मिले। तीन मोर तड़प रहे थे। उन्होंने दो मोरों को बचाने का प्रयास किया और उन्हें पानी पिलाया। लेकिन मोरों के मुंह से झाग निकलने लगा और उनकी मौत हो गई।