मंझनपुर: कौशाम्बी में संभावित बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन अलर्ट, डीएम ने अधिकारियों को समयबद्ध तैयारियों के निर्देश दिए
संभावित बाढ़ की आशंका को देखते हुए कौशाम्बी प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। मंगलवार को लगभग 1 बजे जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने संबंधित अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा की और सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। डीएम ने सम्बंधित को अपने कार्यों के निर्वहन के निर्देश दिए हैं।