भरनो: भरनो प्रखंड में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से सब्जी की फसल तबाह, किसानों की बढ़ी चिंता
Bharno, Gumla | Apr 8, 2026 भरनो प्रखंड के डोंबा, डूडीया,दतिया,परवल समेत आसपास के कई गांवों में मंगलवार की शाम आए तेज आंधी-तूफान,मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया।इस प्राकृतिक आपदा से सैकड़ों एकड़ में लगी सब्जी की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई,जिससे क्षेत्र के किसान गहरे सदमे में हैं।गौरतलब है कि डोंबा गांव क्षेत्र में सब्जी उत्पादन के लिए जाना जाता है।