इंदौर: कार में तोड़फोड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया, अपोलो टावर की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था
Indore, Indore | Jan 14, 2025 इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र की अपोलो टावर में पिछले दिनो एक नकाबपोश युवक ने एक कार में तोड़फोड़ कर फरार हो गया था। जिसका सीसीटीवी भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। जिसमें पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दिवांश राठौर ने पुलिस को बताया कि उसके पिता का अपमान गाड़ी मालिक द्वारा किया गया था।